मुख्य समाचार

दरभंगा के अलंकार ज्वेलर्स से पांच करोड़ से अधिक की लूट

दरभंगा। शहर के बड़ा बाजार के लाठ मार्केट स्थित अलंकार ज्वेलर्स से अपराधियों ने पांच करोड़ से अधिक के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। अलंकार ज्वेलर्स के मालिक सुनील लाठ एवं पवन लाठ ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे अपराधी दुकान में आ गए। प्रवेश करते ही लाॅकर को खुलवाया और सभी ज्वेलरी बैग में भरकर लेते गए। 

आईजी अजिताभ कुमार एवं एसएसपी बाबूराम ने अलंकार ज्वेलर्स पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसएसपी ने कहा कि लूट का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। जिस तरह से घटना हुई है। यह बिना लाइनर के संभव नहीं है। सीसीटीवी से कुछ अपराधियों की पहचान हुई है। अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ जेवरात की बरामदगी होगी। 
 


संबंधित खबरें