पटना। शक्तिधाम सेवा न्यास ने मंगसीर बदी नवमी का आयोजन बैंक रोड स्थित श्री दादीजी मंदिर में किया। रंग-बिरंगे फूलों से सजा मंदिर परिसर काफी आकर्षक लग रहा था। पूरा माहौल राजस्थानी संस्कृति में रचा बसा नजर आ रहा था।
सुबह दादीजी की विशेष मंगला आरती की गयी। उसके बाद पूरे दिन पूजन चलता रहा। महिलाएं राजस्थानी वेश-भूषा में सजकर आरती गा रहीं थीं।
हाथ जोड़ अर्जी करूँ, सुन जगदंबे मात !’
सकल मनोरथ सार दे, भक्त जनों के काज !!”’
शक्तिधाम महिला मंडल की महिलाओं ने शाम में विशेष भजन किया। भजन से पूरा परिसर गुंजायमान था। इस अवसर पर मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रति वर्ष नवमी को दादीजी की आराधना का दो दिवसीय कार्यक्रम धूमधाम से किया जाता है। इस साल कोरोना महामारी के कारण सादगी से एक दिवसीय आयोजन किया गया ।
आयोजन में शकुंतला अग्रवाल, चंदा पोद्दार, रेणु अग्रवाल, सरोज बंका, सरिता बंका, रेखा मोदी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीके अग्रवाल, ओम प्रकाश पोद्दार, सीताराम बंका, अक्षय अग्रवाल, राजेश माखरिया, प्रदीप पंसारी, निर्मल एवं सुशील मित्तल की प्रमुख भूमिका रही ।