मुख्य समाचार

12 को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे सुशील मोदी

पटना। राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य सुशील कुमार मोदी 12 दिसंबर को शपथ लेंगे। उन्हें उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडु शपथ दिलाएंगे। इसके पहले सुशील मोदी ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। परिषद के सभापित को दिए इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा है कि राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण वे विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
 


संबंधित खबरें