मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री ने इथेनाॅल उद्योग लगाने का दिया सुझाव

पटना। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में इथेनाॅल उद्योग लगाने के लिए राज्य सरकार को सुझाव दिया है। साथ ही सहयोग का भी आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की काफी संभावनाएं हैं। 

राज्य सरकार ने इसके लिए उद्योग नीति में भी परिवर्तन किया है। राज्य में व्यापार बढ़ा है। सीएम ने कहा कि इस कार्यकाल में केंद्र के सहयोग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग बिहार में विकसित हो सकेगा। बिहार में उद्योग बढ़ेगा, तो रोजगार भी बढ़ेगा। 
 


संबंधित खबरें