मुख्य समाचार

विधानसभा अध्यक्ष से मिला चैंबर का प्रतिनिधिमंडल 

पटना। बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल नव नियुक्त बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मिला एवं नये पदभार के लिए शुभकामनाएं दी। 

चैंबर अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि चैंबर राज्य के आर्थिक उत्थान में हर तरह से सहयोग देने के लिए तत्पर है। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अमित मुखर्जी, उपाध्यक्ष एन.के. ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौरसिया एवं राजेश कुमार मखरिया शामिल थे । 
 


संबंधित खबरें