मुख्य समाचार

भारत ने यूके के लिए सभी उड़ानों को किया स्थगित 

नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम से भारत आने और जाने वाली सभी उड़ान 31 दिसंबर 2020 की रात (11.59 बजे) तक स्थगित रहेंगी। यह रोक 22 दिसंबर 2020 की रात 11.59 बजे से लागू होगी। प्रतिबंध कार्गो परिचालन पर लागू नहीं होगा।

नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि कुछ देशों में कोरोना वायरस के एक नए स्ट्रेन का प्रसार हो रहा है। इस कारण भारत सरकार ने सभी आवश्यक सावधानी बरतने का फैसला किया है। 22 दिसंबर की रात 11.59 बजे से पहले भारत आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य होगी। कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने पर क्वारंटीन किया जायेगा और उन्हें इसका चिकित्सा खर्च वहन करना होगा।
 


संबंधित खबरें