मुख्य समाचार

सीएम ने दी क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं     

पटना। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शांति, प्रेम एवं करूणा का है। यह संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए है। प्रभु के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि क्रिसमस का पर्व राज्यवासियों में प्रेम, सद्भाव के साथ सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आयेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना जरूरी है। अपनी तरफ से पूरी सावधानी बरतें। संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेेंसिंग है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।
 


संबंधित खबरें