मुख्य समाचार

आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

पटना। रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 

उन्होंने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संभालने में कठिनाई हो रही है। इस कारण पार्टी के महासचिव आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जा रही है। 

राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह नालंदा जिला से हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव भी रहे चुके हैं। यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह वीआरएस लेने के बाद जदयू में शामिल हो गए।  
 


संबंधित खबरें