मुख्य समाचार

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख तीसरी बार बढ़ी

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख फिर बढ़ा दी है। व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़कर अब 10 जनवरी, 2021 हो गई है। इससे पहले तारीख 31 दिसंबर, 2020 थी। 

कंपनी एवं ऑडिट के मामलों में अंतिम तारीख 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी, 2021 कर दी गई है। टैक्स ऑडिट रिपोर्ट अब 15 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। आयकर विभाग की लोकप्रिय विवाद से विश्वास स्कीम का लाभ उठाने के लिए 31 जनवरी, 2020 तक का समय दिया गया है।

मंत्रालय ने कोरोना काल में करदाताओं की परेशानी को देखते हुए तीसरी बार रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहली बार 31 जुलाई से 30 नवंबर और दूसरी बार 31 दिसंबर किया गया था। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 29 दिसंबर तक 4.54 करोड़ रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। 
 


संबंधित खबरें