पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2021 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2021 समस्त बिहारवासी एवं देशवासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।
मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। सबके प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।