मुख्य समाचार

विधान परिषद की दो सीटों के लिए उपचुनाव 28 जनवरी को

पटना/नई दिल्ली। बिहार विधान परिषद की रिक्त दो सीटों के लिए उपचुनाव 28 जनवरी को होगा। निर्वाचन आयोग इस संबंध में अधिसूचना 11 जनवरी को जारी करेगा। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा एवं विनोद नारायण झा के बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने से दोनों सीटें रिक्त हुईं हैं। 

उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। उम्मीदवार 21 जनवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतगणना 28 जनवरी की शाम पांच बजे होगी। कोविड-19 की वर्तमान स्थिति का देखते हुए राज्य सरकार एवं गृह मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार उपचुनाव कार्य संपन्न होगा। 
 


संबंधित खबरें