मुख्य समाचार

कोरोना फेज के बाद शुरू होगा जनता दरबार कार्यक्रम 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना फेज के बाद जनता दरबार कार्यक्रम शुरू करेंगे। हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं। ऑफिस में आकर अब कार्यों का मुआयना करेंगे ताकि कोई आराम से बैठा नहीं रहे। जीवन में संतुष्टि के लिए हम हर रोज काम करते हैं। मुख्यमंत्री सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन की खबरों की मुझे जानकारी मिलती रही है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर पूरी ईमानदारी के साथ मामलों की जांच होनी चाहिए। पुलिस की सभी आवश्यक जरूरत पूरी की जा रही है।

 

बैठक में डीजीपी एसके सिंघल, डीजी (बीएमपी) आरएस भट्टी, एडीजी (सीआईडी) विनय कुमार,  मुख्य सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें