मुख्य समाचार

इंडिगो मैनेजर के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश   

पटना। इंडिगो एयरलाइंस, पटना के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। उन्होंने डीजीपी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को कठोर सजा दिलाएं। 

सीएम ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से पेश आए। डीजीपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासा के लिए एसआईटी गठित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 

इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की 12 जनवरी की देर शाम अपराधियों ने पटना में गोली मारकर हत्या कर दी। शास्त्रीनगर थाना के कुसुम विलास अपार्टमेंट के मेन गेट पर घटना को अंजाम दिया गया। रूपेश इसी अपार्टमेंट में सपरिवार रहते थे।  
 


संबंधित खबरें