पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा। इस संबंध में बातचीत चल रही है। आपस में सब कुछ ठीक है। कहीं कोई समस्या नहीं है। जदयू पार्टी ऑफिस में नेता एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जब भी होगा, आपलोगों को इसकी जानकारी मिल जायेगी।