पटना। बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त शिशिर सिन्हा एवं सदस्य सुभाष चंद्र चौरसिया को राज्यपाल फागू चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। राजभवन में आयोजित समारोह में विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य रमेश कुमार चौधरी, राज्यपाल के सचिव राॅबर्ट एल. चोंग्थू, ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस, नाॅर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी संदीप आर. पुडकलकट्टी एवं संजीवन सिन्हा मौजूद थे।
साथ ही ब्रेडा के निदेशक आलोक कुमार, ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव बिनोदानंद झा, आयोग के सचिव रामेश्वर प्रसाद दास एवं राजभवन के अधिकारी भी उपस्थित थे।