मुख्य समाचार

हावड़ा-कालका मेल का नाम अब नेताजी एक्सप्रेस 

नई दिल्ली/गया  रेल मंत्रालय ने हावड़ा-कालका मेल (ट्रेन संख्या 12311/12312) का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस कर दिया है। ट्रेन बिहार के गया, डेहरी ऑनसोन, सासाराम एवं भभुआ रोड से भी गुजरती है।  

हावड़ा-कालका मेल काफी लोकप्रिय और भारतीय रेलवे की सबसे पुरानी ट्रेनों में एक है। हावड़ा-कालका मेल दिल्ली होते हुए हावड़ा (पूर्व रेलवे) और कालका (उत्तर रेलवे) के बीच चलती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1941 में इसी ट्रेन में सवार होकर गोमो जंक्शन से अंग्रेजों को चकमा देकर बाहर निकले थे। नेताजी की यादों से जुड़ी होने के कारण रेलवे ने कालका मेल का नाम नेताजी एक्सप्रेस किया है।
 


संबंधित खबरें