मुख्य समाचार

विधानसभा चुनाव में प्रभावी प्रबंधन के लिए पुरस्कारों की घोषणा

पटना। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020, बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक एवं उपचुनाव में प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा राज्य निर्वाचन विभाग ने की है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी को राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की थी। 

चयनित सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में राशि दी जाएगी। राज्य समारोह का आयोजन अधिवेशन भवन में किया गया है।   

राष्ट्रीय पुरस्कार -

निर्वाचन आयोग ने कोरोना काल में भारत का पहला विधानसभा चुनाव करने के लिए बिहार का चयन बेस्ट स्टेट अवॉर्ड के लिए किया है। यह अवॉर्ड बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर.श्रीनिवास राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नई दिल्ली में ग्रहण करेंगे। 

सिक्योरिटी मैनेजमेंट अवाॅर्ड : एडीजी पुलिस मुख्यालय जीतेंद्र कुमार, पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार (मरणोपरांत) एवं पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा का चयन किया गया है।

सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी में पटना के तत्कालीन डीएम कुमार रवि एवं कैमूर के तत्कालीन डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी हैं। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सहभागिता के लिए प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को स्पेशल अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। 

राज्यस्तरीय पुरस्कार 

विशेष अवाॅर्ड के लिए पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय अग्रवाल, पश्चिमी चंपारण के डीएम कुंदन कुमार एवं उद्योग विभाग में तकनीकी निदेशक पंकज दीक्षित (तत्कालीन डीएम, रोहतास) का चयन किया गया है।

सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी : पटना के डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह (तत्कालीन डीएम, मुजफ्फरपुर), औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल, खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष, कटिहार के डीएम कंवल तनुज एवं गया के डीएम अभिषेक सिंह हैं। 

विशेष अवाॅर्ड के लिए निर्वाचन विभाग से उपनिर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी कपिल शर्मा एवं एनआईसी के सिस्टम एनालिस्ट नरेंद्र कुमार हैं। 

सर्वश्रेष्ठ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी : 243 विधानसभा क्षेत्रों में कटिहार जिला से वर्षा सिंह, मुजफ्फरपुर से उमैर, कैमूर से एहसान, पश्चिम चंपारण से रवींद्र नाथ, पूर्णिया से अमरेंद्र पकंज, बांका से रंजन चैधरी एवं अररिया से नील कुमार ठाकुर हैं। दस सर्वश्रेष्ठ मतदान केंद्र पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है। 
 


संबंधित खबरें