मुख्य समाचार

सुशील मोदी ने कर्नाटक के गृहमंत्री से की बात 

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने कर्नाटक के शिवमोगा में हुए डायनामाइट विस्फोट में छह लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। विस्फोट में बिहार के पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है। 

पूर्व डिप्टी सीएम ने कर्नाटक के गृहमंत्री बासव राज बोम्मइ से फोन पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव इस कदर क्षत-विक्षत है कि अबतक केवल एक की ही पहचान हो सकी है। अन्य पांच शवों की पहचान नहीं हो सकी है। 

कर्नाटक के गृहमंत्री के अनुसार शिनाख्त होते ही संबंधित राज्य एवं मृतकों के परिजनों को सूचित किया जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
 


संबंधित खबरें