मुख्य समाचार

शैबाल गुप्ता के निधन से बिहार को अपूरणीय क्षति

पटना। राज्य के प्रमुख अर्थशास्त्री एवं आर्थिक-सामाजिक मामलों के जानकार डाॅ शैबाल गुप्ता के निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि डाॅ गुप्ता के निधन से बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। 

प्रतिवर्ष बिहार बजट से पहले वित्त विभाग की ओर से प्रकाशित आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट डाॅ गुप्ता एवं उनकी संस्था ‘आद्री’ के विशेषज्ञ ही तैयार करते थे। आद्री की पहचान बिहार ही नहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। अर्थ विशेषज्ञ एवं बुद्धिजीवी होने के नाते डाॅ गुप्ता की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति थी। 

डाॅ शैबाल गुप्ता की पहल पर ही वित्त आयोग को सर्वदलीय प्रतिवेदन देने की परंपरा शुरू हुई। बिहार को विशेष राज्य के दर्जें की मांग को उन्होंने एक प्रामाणिक दस्तावेज तैयार कर इसे बल दिया था। इंटरनेशनल ग्रोथ सेंटर ( आईजीसी) की स्थापना कर डाॅ गुप्ता राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार आयोजित करते रहे हैं। आर्थिक-सामाजिक मुद्दों पर उनकी टिप्पणी का विशेष महत्व होता था।


संबंधित खबरें