पटना। बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन एवं मुकेश सहनी को कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलायी। शाहनवाज ने उर्दू में शपथ ली। विधान परिषद् के उपभवन सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।
इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दोनों सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई।