नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बजट को ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिलेगा। देश का हर नागरिक मजबूत होगा। इस बजट में सभी सेक्टरों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 2,23,846 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना शुरू होने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचे को इससे मजबूती मिलेगी। इस अभियान के लिए 64,180 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल शुरू होंगे। 35 हजार करोड़ राशि कोविड-19 के लिए उपलब्ध करायी गई है।