मुख्य समाचार

फल एवं सब्जियों की पैकेजिंग एवं भंडारण पर सेमिनार 

पटना। फल एवं सब्जियों की पैकेजिंग एवं भंडारण विषय पर बामेती परिसर के सभागार में एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। बामेती के निदेशक डाॅ जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि सेमिनार आयोजन का उद्देश्य किसानों को फल एवं सब्जियों की सही पैकेजिंग एवं भंडारण की जानकारी देना है। इससे इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। सही प्रक्रिया से कीट से होने वाली बीमारियों से बचाव होगा। 

आत्मा योजना के राज्य नोडल पदाधिकारी सह विशेष सचिव विजय कुमार ने सेमिनार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। साथ ही सेमिनार में मिले सुझावों को किसानों में प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया। सेमिनार में करीब 200 किसान, तिरहुत कृषि काॅलेज ढोली (पूसा) की डाॅ संगीता, मीठापुर कृषि उद्यान के विशेषज्ञ, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं उद्यान पदाधिकारी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें