मुख्य समाचार

बिहार संकट की घड़ी में उत्तराखंड के साथ : सीएम 

पटना/नई दिल्ली। उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बिहार उत्तराखंड के साथ है। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की और स्थिति की जानकारी ली। नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप शीघ्र ही स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। 

जोशीमठ के पास रविवार की सुबह ग्लेशियर फटने के कारण नदी में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। ऋषि गंगा और अलकनंदा में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ की स्थिति के कारण हरिद्वार तक खतरा बना हुआ है। ऋषि गंगा और तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। इस घटना में कई लोगों के मरने एवं घायल होने की सूचना है। केंद्र सरकार की ओर से हर आवश्यक सहायता भेजी जा रही है। 
 


संबंधित खबरें