मुख्य समाचार

देश का पहला सीएनजी ट्रैक्टर 12 फरवरी को होगा लांच 

नई दिल्ली। भारत में पहली बार डीजल ट्रैक्टर को सीएनजी में परिवर्तित किया गया है। रावमट टेक्नो सॉल्यूशंस और टॉमासेटो अचीले इंडिया ने संयुक्त रूप से इस पर काम किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 12 फरवरी को इसे लांच करेंगे। 

इस रूपांतरण से किसानों को ईंधन लागत कम करने एवं ग्रामीण भारत में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। यह एक स्वच्छ ईंधन है। इसमें कार्बन और अन्य प्रदूषकों की मात्रा सबसे कम है। यह किसानों को ईंधन की लागत पर 50 फीसदी तक बचत करने में मदद करेगा। दिल्ली में अभी सीएनजी 42.70 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि डीजल 77.74 रुपये प्रति लीटर है। 
 


संबंधित खबरें