मुख्य समाचार

दोस्ताना सफर ने कमला नेहरू एरिया में वितरित किया सामान

पटना। कमला नेहरू स्लम एरिया में दोस्ताना सफर के सौजन्य से करीब 600 महिला एवं बालिकाओं में साबुन, सेनेटरी नैपकिन एवं मास्क वितरित किया गया। इस मौके पर न्यू राजधानी अंचल, पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार पंकज ने कहा कि यह शहर हमारा है और इसकी सफाई की जिम्मेदारी भी हमारी है। सेनेटरी नैपकिन के उपयोग के बाद इसे उचित जगह पर ही डालें। 

वैशाली की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डिंपल जैस्मीन ने कहा कि केमिकल एवं प्लास्टिक युक्त सेनेटरी नैपकिन के उपयोग से कैंसर का खतरा अधिक है। इसलिए सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। दोस्ताना सफर की संस्थापक सचिव रेशमा प्रसाद ने भी अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम में आशा देवी, अनुप्रिया सिंह, वीरा यादव, रानी तिवारी एवं ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट मौजूद थीं। 
 


संबंधित खबरें