पटना। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, बैरिया से पहले चरण में गया एवं जहानाबाद के लिए बस सेवा शुरू हो रही है। 15 फरवरी को मीठापुर बस स्टैंड, गया एवं जहानाबाद से बसें खुलेंगी, लेकिन सभी बसें उस दिन टर्मिनल पर ही टर्मिनेट होंगी।
16 फरवरी से गया एवं जहानाबाद के लिए बसें टर्मिनल से नियमित रूप से खुलेंगी एवं टर्मिनेट भी होंगी। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बस टर्मिनल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। जीरो माइल मोड़ एवं बस टर्मिनल मार्ग पर जाम की समस्या न हो। इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश ट्रैफिक डीएसपी को दिया गया।