मुख्य समाचार

टोल प्लाजा पर 15 फरवरी की रात से फास्टैग अनिवार्य 

नई दिल्ली। फास्टैग 15 फरवरी की रात से राष्ट्रीय राजमार्गों के सभी टोल प्लाजा पर अनिवार्य हो जाएगा। टोल प्लाजा की सभी लेन 15 फरवरी की मध्य रात्रि से फास्टैग लेन हो जाएंगी। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा होगा, उन्हें निर्धारित शुल्क का दोगुना भुगतान करना होगा। 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि डिजिटल मोड से भुगतान को बढ़ावा देने, प्रतीक्षा समय और ईंधन की खपत को कम करने के लिए ऐसा किया गया है। मंत्रालय ने एम एंड एन श्रेणियों में फास्टैग लगाने का आदेश दिया है। 


संबंधित खबरें