पटना। पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया से ही जहानाबाद एवं गया रूट की बसों का परिचालन होगा। मीठापुर बस स्टैंड से अब इन रूट पर बसें नहीं चलेंगी। जिला प्रशासन का इस सबंध में आदेश 15 फरवरी से लागू है। आदेश का उल्लंघन करने पर आज दो बस संचालकों पर बीस हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।

नवनिर्मित बस टर्मिनल पाटलिपुत्र से पहले चरण में जहानाबाद एवं गया के लिए बस सेवा शुरू की गई है। दूसरे चरण में नालंदा एवं नवादा के लिए सेवा शुरू होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल से पर्याप्त संख्या में ऑटो एवं सिटी बस, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है।