मुख्य समाचार

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में लाइट हाउस का उद्घाटन 

पटना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पटना शाखा में महाशिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने शेखपुरा स्थित शाखा में लाइट हाउस का उद्घाटन किया एवं परमपिता को नमन किया। 

मुख्यमंत्री ने चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने सहज राजयोग एवं आध्यात्मिक जीवन पद्धति पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री को शॉल, पौधा, परमपिता शिव का तैलचित्र, पुस्तक एवं प्रसाद दिया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ बनारसी लाल साह एवं रुक्मिणी दीदी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी उपेंद्र शर्मा सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें