पटना। महिला दिवस पर जैन संघ ने अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय की छात्राओं को फल, नास्ता एवं अन्य सामान दिए। संघ के महासचिव मुकेश जैन ने कहा कि इस स्कूल की छात्राओं में विलक्षण प्रतिभा है। डॉ गीता जैन ने महिला दिवस की जानकारी दी। वरीय अधिवक्ता छाया मिश्रा ने बच्चियों को उनके अधिकारों के संबंध में बताया। छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। मौके पर मनोज जैन, संदीप, प्रदीप, प्रमोद कोठारी एवं राकेश सहित अन्य उपस्थित थे।