मुख्य समाचार

बेंगलुरु में 14 मार्च को विद्यापति महापर्व समारोह          

पटना। बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में 14 मार्च को विद्यापति महापर्व समारोह का आयोजन होगा। इस विश्वस्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अखिल भारतीय एकता मंच ने निमंत्रण दिया है। मंच के अध्यक्ष उदय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विधानमंडल परिसर में मुख्यमंत्री से मिला और उन्हें माला, पाग एवं अंगवस्त्र भेंट किए। 

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, हरिश्चंद्र झा, अभिषेक ब्रह्मर्षि, उज्ज्वल कुमार, प्रजेश झा, डीएन झा, विपिन ब्रह्मर्षि एवं शंकरानंद मिश्रा उपस्थित थे।  
 


संबंधित खबरें