पटना। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गांव देश की आत्मा है और ग्राम संसद यानी ग्राम पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत जड़ है। गांव को सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं बिहार सरकार पूरी तरह संकल्पित है। केंद्रीय मंत्री होटल मौर्या में आयोजित बिहार ग्राम संसद को संबोधित कर रहे थे। आयोजन अर्बन पॉलिटिक्स संस्था ने किया था।
केंद्रीय पशु व मत्स्य मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांव का विकास सरकार की प्राथमिकता है। हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाई गई है। कार्यक्रम संयोजक एवं विधान पार्षद संजय मयूख ने कहा कि गांव के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों का परिणाम अब दिखने लगा है। सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंच रहा है। ग्राम संसद के माध्यम से जनजागृति अभियान चलाया जाएगा।

बिहार सरकार के मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, अशोक चौधरी, सम्राट चौधरी एवं संजय झा ने भी अपने विचारों को रखा। श्री सीमेंट के एमडी एचएम बांगर, तिरुपति शुगर मिल के एमडी दीपक यादव, ब्रेवो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडे, अर्बन पॉलिटिक्स के बृजेश शर्मा, राय केशव शर्मा एवं अनूप नारायण भी मौजूद थे।