नई दिल्ली/पटना। बरौनी खाद कारखाना से दिसंबर 2021 तक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। हिन्दुस्तान फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लि. की 480 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य जारी है। 28 फरवरी, 2021 तक परियोजना का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी के सवाल पर यह जानकारी दी। बरौनी स्थित खाद कारखाना परियोजना की लागत 7043.26 करोड़ रुपए है। यहां से प्रतिवर्ष 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन होगा।