मुख्य समाचार

एचएचईसी को बंद करने की मंजूरी 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वस्त्र मंत्रालय के अधीन हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एचएचईसी) को बंद करने की स्वीकृति दे दी है। कॉरपोरेशन में 59 स्थायी एवं छह मैनेजमेंट प्रशिक्षु कर्मचारी हैं। सभी स्थायी कर्मचारी एवं मैनेजमेंट प्रशिक्षुओं को स्वैच्छिक अवकाश योजना (वीआरएस) का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

वित्त वर्ष 2015-16 से कॉरपोरेशन लगातार घाटे में चल रहा है। अपने संचालन खर्च को पूरा करने के लिए पर्याप्त आय भी अर्जित नहीं कर पा रहा है। इसके पुनर्जीवित करने की संभावना बहुत ही कम है। इसलिए कंपनी को बंद करना जरूरी हो गया था।
 


संबंधित खबरें