मुख्य समाचार

दिव्यांगों में सीएम ने वितरित की ट्राईसाइकिल     

पटना सिटी । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी के मालसलामी में दिव्यांगों के बीच ट्राईसाइकिल वितरित की। आयोजन हीरालाल साह की पुण्यतिथि पर किया गया था। मुख्यमंत्री ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी साह के आवासीय परिसर में उनके पिता हीरालाल साह को श्रद्धांजलि दी। साथ ही वितरित ट्राईसाइकिल को हरी झंडी भी दिखाई। 

इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं अशोक चौधरी, विधायक नंदकिशोर यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव अनुपम कुमार एवं ओएसडी गोपाल सिंह, आईजी संजय सिंह, डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी उपेंद्र शर्मा एवं ओपी साह के परिजन उपस्थित थे। 


संबंधित खबरें