पटना। बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बिहार निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे एवं बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।