मुख्य समाचार

इनपुट टैक्स क्रेडिट का उपयोग करने के लिए करदाता स्वतंत्र

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि करदाता मार्च, 2021 में देय अपने जीएसटी भुगतान के लिए क्रेडिट बही खाता में उपलब्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसके लिए उन्हें कानूनी रूप से अनुमति दी गई है।

मीडिया में खबरें आई हैं कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित कुछ अधिकारी फोन, व्हाट्सएप और मैसेज के जरिए करदाताओं को नगद में अधिकतम कर देयता को पूरा करने के लिए कह रहे हैं। इसके पीछे मकसद वित्त वर्ष के राजस्व संग्रह लक्ष्य को पूरा करना है।

मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि इस सबंध में भारत सरकार और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से कोई भी निर्देश जारी नहीं किए हैं। अतः करदाता मार्च में देय अपने जीएसटी भुगतान के लिए क्रेडिट बहीखाता में उपलब्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं। 
 


संबंधित खबरें