राजगीर। विश्व शांति स्तूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूजा-अर्चना की। स्तूप के प्रमुख बौद्ध भिक्षु टी. ओकोनेगी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। रत्नागिरि पर्वत स्थित नए रोपवे के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री विश्व शांति स्तूप पहुंचे। यहां से उन्होंने गृद्धकूट पर्वत को भी देखा।
नए रोपवे में 20 केबिन हैं। इसके जरिए एक घंटे में 800 लोग सफर कर सकेंगे। एक केबिन में आठ लोगों की बैठने की व्यवस्था है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, राज्य सरकार के कई मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी, कन्वेयर एंड रोपवे सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक रचना मुखर्जी, राइट्स के एनसी श्रीवास्तव एवं अनिल विज सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।