मुख्य समाचार

राजकीय सम्मान के साथ होगा रहमानी का अंतिम संस्कार                 

पटना। इमारत-ए-शरिया (बिहार, झारखंड एवं ओडिशा) के अमीर-ए-शरियत हजरत मौलाना सैय्यद मोहम्मद वली रहमानी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रहमानी साहब के इंतकाल की खबर से बहुत दुःखी हूं। उनका नाम बिहार एवं देश के मशहूर आलिम-ए-दीन में शुमार होता था। उनसे हमारा बहुत पहले से आत्मीय संबंध रहा है एवं कई अहम मुद्दों पर चर्चा होती रहती थी। वे ऑल इंडिया मुस्लिम पसर्नल लाॅ बोर्ड के महासचिव एवं खानकाह-ए-रहमानिया मुंगेर के सज्जादानशीं भी थे। वे रहमानी-30 के संस्थापक एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दे।
 


संबंधित खबरें