मुख्य समाचार

एन. वेंकटरमण सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

नई दिल्ली। जस्टिस नथालपति वेंकट रमण 24 अप्रैल, 2021 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे। वे भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत उन्हें भारत का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। 

जस्टिस वेंकट रमण 17 फरवरी 2014 से सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत हैं। वे आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव के किसान परिवार से हैं। साहित्य में उनकी गहरी रूचि है। उन्हें संवैधानिक, सिविल, श्रम, सेवा और चुनाव मामलों में विशेषज्ञता हासिल है। वकालत के दौरान उन्होंने अंतर-राज्य नदी न्यायाधिकरण के समक्ष भी अपना पक्ष रखा है।
 


संबंधित खबरें