मुख्य समाचार

तीन अस्पतालों में आईएएस अधिकारी प्रतिनियुक्त 

पटना। राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को पटना के तीन अस्पतालों में एक सप्ताह के लिए प्रतिनियुक्त किया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रभावी व्यवस्था के लिए यह पोस्टिंग की गई है। ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव राजीव रौशन को पीएमसीएच, समाज कल्याण विभाग में निदेशक राज कुमार को एम्स एवं उद्योग विभाग में तकनीकी निदेशक पंकज दीक्षित को एनएमसीएच में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी अधिकारी अस्पतालों के अलावा अपने वर्तमान दायित्व का भी निर्वहन करेंगे।  


संबंधित खबरें