मुख्य समाचार

14 हॉस्पिटल कोविड केयर के रूप में चिन्हित

पटना। जिला प्रशासन ने आज 14 अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल को भी कोविड केयर अस्पताल के रूप में चिन्हित किया है। इनमें 199 बेड हैं। इस तरह अब 47 प्राइवेट अस्पतालों में कुल 985 बेड हो जाएंगे। 14 प्राइवेट अस्पतालों की सूची निम्न है: 

श्यान मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल फुलवारीशरीफ, आनंदिता हॉस्पिटल राजेंद्र नगर, एसएस हॉस्पिटल अनीसाबाद, आयुष्मान केयर हॉस्पिटल दनियावां, सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मजिस्ट्रेट कॉलोनी, पाम व्यू हॉस्पिटल आंबेडकर पथ, मनोकामना सीसी एंड ई हॉस्पिटल बिग्रहपुर, श्याम हॉस्पिटल कंकड़बाग, सत्यम हॉस्पिटल शेखपुरा, सन हॉस्पिटल कंकड़बाग मेन रोड, कुर्जी होली फैमिली सदाकत आश्रम, तारा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर बैंक रोड, एमआर हॉस्पिटल राजा बाजार एवं सत्यव्रत हॉस्पिटल कंकड़बाग।
 


संबंधित खबरें