मुख्य समाचार

सवारी गाड़ी के गंगा में गिरने से नौ लोगों की मौत 

पटना। दानापुर के पीपापुल पर सवारी गाड़ी के गंगा में गिरने से नौ लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतकों में छह छपरा एवं तीन भोजपुर के हैं। डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एडीएम (आपदा प्रबंधन) की अघ्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है।    

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैे। उन्होंने मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है। 
 


संबंधित खबरें