मुख्य समाचार

कैट ने एक हफ्ते के लिए लाॅकडाउन का किया अनुरोध 

पटना। काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टेडर्स (कैट) ने राज्य सरकार से बिहार में एक सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाने का अनुरोध किया है। कैट ने कहा है कि बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए एक हफ्ते के लिए पूरी तरह लाॅकडाउन लगा देना चाहिए। 

कैट बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार ने जितनी व्यवस्था दवा, ऑक्सीजन और अस्पतालों के लिए की है। उस अनुपात में मरीज कई गुना अधिक हो गए हैं। कैट ने गंभीर स्थिति को देखते हुए कार्यकारिणी की बैठक वर्चुअल तरीके से की। बैठक में संरक्षक टी.आर.गांधी, चेयरमैन कमल नोपानी, महासचिव डाॅ रमेश गांधी एवं प्रमंडलीय उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार राजू शामिल हुए।

चेयरमैन कमल नोपानी ने कहा कि अब तो श्मशान घाट पर भी वेटिंग हो गया है। अगर लाॅक डाउन होता है, तो कोरोना चेन को तोड़ने में हम सफल होंगे। महासचिव डाॅ रमेश गांधी ने कहा कि बचाव के लिए लाॅकडाउन ही एक मात्र विकल्प है। अशोक वर्मा ने कहा कि सभी व्यापारिक संगठन एवं एसोसिएशन को इसका समर्थन करना चाहिए। 
 


संबंधित खबरें