मुख्य समाचार

दवा की थोक दुकानों के खुलने के समय में परिवर्तन

पटना। पटना जिले की सभी दवा की थोक दुकानें सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेंगी। पटना जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। खुदरा दवा विक्रेता पहले की तरह दुकानों को खोलेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक जिला प्रशासन पास निर्गत नहीं करता है तब तक सभी विक्रेता अपने स्टाफ को दुकान के लेटर हेड पर प्रमाणपत्र बना कर दें।

प्रमाणपत्र में संबंधित स्टाफ का आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अवश्य होना चाहिए। बैठक में जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन यादव, सचिव राजेश आर्य एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।  
 


संबंधित खबरें