मुख्य समाचार

त्रिपुरारी शरण बनाए गए मुख्य सचिव

पटना। त्रिपुरारी शरण बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। अभी वे राजस्व पर्षद में अध्यक्ष हैं। मुख्य सचिव के पद पर उनका कार्यकाल मात्र दो माह ही होगा। 30 जून, 2021 को वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना संक्रमण से 30 अप्रैल को निधन हो गया था। सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त संजीव कुमार सिन्हा राजस्व पर्षद के अध्यक्ष बनाए गए हैं। राज्य योजना परिषद में मुख्य परामर्शी सुधीर कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है। भागलपुर प्रमंडल की आयुक्त वंदना किनी को श्रम संसाधन विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनके पास कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का अतिरिक्त प्रभार होगा।  

श्रम संसाधन विभाग में प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह को तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर का आयुक्त एवं वित्त विभाग में सचिव प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त की जिम्मेवारी दी गई है। प्रेम सिंह मीणा के पास मुंगेर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार होगा। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार को दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। मनीष कुमार के पास दरभंगा प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार था। 


संबंधित खबरें