मुख्य समाचार

बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी शाह नहीं रहे

पटना। बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी शाह (70) की कोरोना संक्रमण से पटना के एक निजी अस्पताल में आज शाम मौत हो गई। वे अस्पताल में करीब दस दिनों से भर्ती थे। उनके निधन की खबर सुनते ही व्यवसाय जगत में शोक छा गया। ओपी शाह पटना सिटी के एक समृद्ध कारोबारी के साथ समाज सेवा से भी जुड़े थे। 18 अप्रैल को उनकी मां सीता देवी शाह का निधन हुआ था। ओपी शाह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

ओपी शाह बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि उनका जाना हमारे लिए काफी तकलीफदेह है। हमने अपना एक साथी खो दिया। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। इसकी भरपाई संभव नहीं है। युवा व्यवसायियों ने कहा हमने अपना अभिभावक खो दिया। बिहार चैंबर के उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं सदस्यों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।             


संबंधित खबरें