मुख्य समाचार

तख्त श्री हरिमंदिर ने शुरू किया ऑक्सीजन वितरण कैंप

पटना सिटी। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए तख्त श्री हरिमंदिर,पटना साहिब ने निःशुल्क ऑक्सीजन वितरण कैंप एवं जरूरतमंद के लिए लंगर सेवा शुरू की है। कैंप का आयोजन कंगनघाट गुरुद्वारा परिसर में किया गया है। सेवा का शुभारंभ पटना सिटी के एसडीओ मुकेश रंजन एवं महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने किया।      

इस मौके पर जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह ने अरदास की। महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि हमारे गुरुओं ने हमें सीख दी है कि जनसेवा ही धर्म है। हमेश की तरह आपदा की इस घड़ी में तख्त श्री हरिमंदिर जनसेवा के लिए तैयार है। कोरोना महामारी से पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क ऑक्सीजन  एवं लंगर सेवा शुरू की गई है। 

इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर प्रबंधक कमिटी की ओर से सचिव महेंद्र सिंह छाबरा, सदस्य जगजीत सिंह सोही, राजा सिंह एवं हरवंश सिंह, अधीक्षक दलजीत सिंह, प्रबंधक दिलीप सिंह, समाजसेवी डाॅ आनंद मोहन झा, संजय सरकार, सतविंदर सिंह, जगजीत सिंह, मदन सिंह, मेजर सिंह एवं अमित सिंह के साथ कई गणमान्य मौजूद थे।       
 


संबंधित खबरें