मुख्य समाचार

जिला प्रशासन ने दस दुकानों को किया सील 

पटना। जिला प्रशासन ने गौरीचक थाना के दस दुकानों को सील कर दिया है। सभी पर लॉकडाउन संबंधी निर्देश के उल्लंघन का मामला है। सील किए गए दुकानों में गोलू इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल, राहुल वस्त्रालय, राज शांति बिजलीघर, नवीन इलेक्ट्रॉनिक, अंबे वस्त्रालय, सहेली ब्यूटी पार्लर, मनभावन, पूजा एवं गौरी शंकर वस्त्रालय हैं।

पटना सदर के एसडीओ नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व में गौरीचक थाना अंतर्गत दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। लॉकडाउन संबंधी निर्देश का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है। डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। 
 


संबंधित खबरें