पटना। कंकड़बाग स्थित श्याम हाॅस्पिटल प्रबंधन पर जिला प्रशासन ने एफआईआर किया है। कोविड मरीज के परिजनों ने निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की शिकायत की थी। जांच में अधिक राशि वसूलने की शिकायत सही मिली। संबंधित अस्पताल के विरुद्ध टीम के मजिस्ट्रेट ने कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रबंधन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम महामारी एक्ट एवं आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
निजी अस्पताल एवं निजी एंबुलेंस पर निर्धारित दर से अधिक राशि की शिकायत मिलने पर शीघ्र जांच एवं कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने ऐसे असामाजिक तत्व के विरुद्ध आपदा प्रबंधन, महामारी एक्ट एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।